फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fourteen died in nepal bus accident.

नेपाल: बस खाई में गिरी, विदेशियों समेत 14 की मौत

Fri, 24 Oct 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल) Updated Fri, 24 Oct 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
fourteen died in nepal bus accident.

नेपाल में मध्य पश्चिमांचल के बागमती जिले में यात्रियों से खचाखच भरी बस के गहरी खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन विदेशी भी शामिल हैं। हादसे में 50 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


 दुर्घटना शुक्रवार की सुबह आठ बजे हुई। काठमांडू से रसूला जा रही बस बेलकोट के पास एक मोड़ पर असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटनास्थल पर ही सात यात्रियों की मौत हुई। इनमें दो इस्रायली और एक स्पेन का पर्यटक बताया गया है। शेष सात लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की छत पर भी लोग सवार थे। दिवाली मनाने के बाद अधिकांश लोग अपने काम के लिए लौट रहे थे। बागमती जिला ट्रैफिक कार्यालय के प्रभारी दिल बहादुर राइले ने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल पुलिस और सेना के जवान राहत और बचाव के काम में तत्काल जुट गए थे। अभी तक मृतकों के नाम और पता मालूम नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed