फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   four yoga guru will share stage with pm modi

योग दिवस के दिन मोदी के साथ मंच पर होंगे ये 4 योग गुरु

Thu, 18 Jun 2015 04:11 PM IST
प्रियंवदा सहाय/अमर उजाला, दिल्ली
प्रियंवदा सहाय/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Jun 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
four yoga guru will share stage with pm modi

अतंरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजपथ के मंच को साझा करने के लिए प्रधानमंत्री के साथ कुल छह अन्य लोगों को मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने चार योग गुरुओं समेत आयुष मंत्री श्रीपद नाइक और आयुष मंत्रालय सचिव निलंजन सान्याल के मंच पर बैठने को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


इसमें सव्यासा के प्रमुख एच आर नागेंद्र, योग गुरु रामदेव, श्रीमती हंसाजी जयदेव योगेंद्र और स्वामी आत्माप्रियनंदा को शामिल किया गया है।

आयुष मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पीएमओ को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है। माना जाता है कि हंसाजी जयदेव योगेंद्र की ओर से मुंबई के सांता क्रूज इलाके में चलाया जाने वाला योग संस्थान दुनिया का सबसे पुराना संगठित योग केंद्र है।
विज्ञापन

Trending Videos

मोदी से इनका रिश्ता पुराना

four yoga guru will share stage with pm modi

इस योग केंद्र के जरिए रोजाना न्यूनतम हजार लोगों को लाभान्वित किया जाता है। हंसाजी खुद अंतराष्ट्रीय योग बोर्ड की अध्यक्ष हैं। इनका योग संस्थान केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर कई कार्यक्रमों को चला चुका है।

वहीं स्वामी आत्माप्रियनंदा रामकृष्ण मिशन विवेकानंद यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं। कहा जाता है कि इस संस्थान से पीएम मोदी का जुड़ाव काफी पुराना है।

योग दिवस के कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी मंच से संबोधन करेंगे। जबकि आयुष सचिव निलंजन सान्याल को धन्यवाद प्रस्ताव की जिम्मेदारी दी गई है। ( फोटो में स्वामी आत्मप्रियानंद)

विज्ञापन

दूरदर्शन से होगा सीधा प्रासारण

four yoga guru will share stage with pm modi

सूत्रों की माने तो केंद्र की ओर से कई केंद्रीय मंत्रियों को देश-विदेश में कई अलग-अलग जगहों पर योग दिवस के दिन मौजूद रहने को कहा गया है।

इसी वजह से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वित्तमंत्री अरुण जेटली अमेरिका में नजर आएंगे। अधिकारी ने बताया कि आयुष मंत्री ने सभी सांसदों को खुद चिट्ठी लिखकर इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता भेजा है।

इसमें कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तक को न्यौता दिया गया है। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed