{"_id":"8f0377ae-3e9d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"four-students-of-jamia-arrested-in-gangrape-of-a-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म, जामिया के चार छात्र गिरफ्तार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नाबालिग से दुष्कर्म, जामिया के चार छात्र गिरफ्तार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 05 Dec 2012 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने इन्हें दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
लड़की का आरोप है कि ये छात्र उसे बंदी बनाकर दो महीने से ज्यादा समय तक रेप करते रहे। पीड़िता की मां ने दक्षिण दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में 15 सितंबर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पीडित लड़की 15 सितंबर 2012 को घर से स्कूल जाते रास्ते से गायब हो गई। काफी छानबीन के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा तो उसकी मां ने डिफेंस कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर लड़की को बरामद कर लिया।
आरोपी छात्रों पुलकित चौधरी, अमनदीप, शरद शेखर तोमर और रुपांशु को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 6 दिसंबरर तक की हिरासत में भेज दिया है।