{"_id":"9c9aeaaa-a829-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"four-special-squads-formed-to-probe-bangalore-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू ब्लास्ट: सूचना देने वाले को 5 लाख का इनाम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बंगलूरू ब्लास्ट: सूचना देने वाले को 5 लाख का इनाम
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Thu, 18 Apr 2013 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू में भाजपा कार्यालय के बाहर किए गए धमाके मामले की जांच के लिए चार विशेष दस्तों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
साथ ही कर्नाटक पुलिस ने इस घटना के दोषियों से जुड़ी प्रमाणिक और विश्वसनीय सूचना देने वाले के लिए पांच लाख रुपये इनाम देने की भी घोषणा की है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री आर अशोक डीजीपी लालरोखुमा पचाऊ और पुलिस कमिश्नर राघवेंद्र औराड़कर ने बृहस्पतिवार को घटना पर चर्चा करने के लिए एक बैठक आयोजित की।
डीजीपी पचाऊ ने मीडिया को बताया कि यह आतंकी हमला हो सकता है और इसकी पड़ताल के लिए ज्वाइंट कमिश्नर (अपराध) प्रणब मोहंती और पुलिस कमिश्नर औराड़कर के नेतृत्व में चार विशेष दस्तों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
इनमें नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी, नेशनल सेक्योरिटी गार्ड्स का बम निरोधक दस्ता और सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेब्रोटरी व स्टेट फोरेंसिक साइंस लेब्रोटरी के अधिकारी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
ये लोग पूरे घटनाक्रम का विश्लेषण करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से धमाके में गंभीर रूप से घायलों के लिए एक लाख और आंशिक रूप से घायलों के लिए 5000 रुपये की सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी। इस बीच राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।