{"_id":"2ead32f0078c0315108a23f8c41a0a9a","slug":"four-pooja-special-train-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने चलाई चार और पूजा स्पेशल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेलवे ने चलाई चार और पूजा स्पेशल
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Thu, 25 Sep 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
दिवाली पर घर जाने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ाती जा रही है। चार पूजा स्पेशल ट्रेनों की बुधवार को घोषणा की गई। ये ट्रेनें दिल्ली लालकुआं एसी स्पेशल (04419-20), कटरा मुजफ्फरपुर (04975-76), दिल्ली पटना जनसाधारण एक्सप्रेस (04427-28) हैं।
विज्ञापन
दिल्ली लालकुआं एसी स्पेशल (04419-20) 28 सितंबर से 30 नवंबर तक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। ट्रेन में शताब्दी का कोच प्रयोग किया जाएगा। सभी एसी चेयरकार होंगे। ट्रेन दिल्ली से 8:15 चलकर मुरादाबाद में 11:35, रामपुर में 12:23 और लालकुआं में 13:45 पहुंचेगी। लालकुआं से शाम 16:40 पर चलेगी। रामपुर में 18:18, मुरादाबाद में 18:45 और दिल्ली में 22:30 पहुंचेगी।
विज्ञापन
जबकि कटरा मुजफ्फरपुर (04975-76) 28 सितंबर से 23 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन कटरा से प्रत्येक रविवार को 16:20 चलगी। मुरादाबाद में 6:30, बरेली में 8:13 और मुजफ्फरपुर में 12:10 पहुंचेगी। जबकि मुजफ्फरपुर से प्रत्येक मंगलवार को 7:25 पर चलेगी। मुरादाबाद में 12:40 और कटरा में 14:30 पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
दिल्ली पटना जनसाधारण (04427-28) दिल्ली से 29 सितंबर से 28 नवंबर तक चलाई जाएगी। दिल्ली से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को 10:45 पर चलेगी। मुरादाबाद में 13:45, लखनऊ में 18:40 और पटना 6:45 पहुंचेगी। जबकि पटना से प्रत्येक मंगल और शुक्रवार को ट्रेन 9:30 चलेगी। लखनऊ 19:55 मुरादाबाद 1:25 और दिल्ली 5:20 पर पहुंचने का समय रहेगा।
अंबाला सहरसा (04913-14) 29 सितंबर से 28 नवंबर तक अंबाला से प्रत्येक सोमवार और गुरुवार जबकि सहरसा से मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन अंबाला से 10:15 चलकर मुरादाबाद में 14:40, सहरसा में 16:15 पहुंचेगी। जबकि सहरसा से 9:55 चलकर मुरादाबाद में 11:30 और अंबाला में 16:30 पहुंचेगी।