फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   four people caught on planning of attack on BJP and RSS leader

भाजपा और संघ के नेताओं पर हमले की साजिश नाकाम

Thu, 07 May 2015 02:20 AM IST
Updated Thu, 07 May 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
four people caught on planning of attack on BJP and RSS leader

सुरक्षा एजेंसियों ने भाजपा व संघ के नेताओं और पुलिसकर्मियों को निशाने बनाने की साजिश नाकाम करने का दावा किया है। इस संबंध में मध्य प्रदेश के रहने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान इमरान खान, वसीम, रिजवान और अनवर कुरैशी के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि ये सभी यूसुफ अल हिंदी के संपर्क में थे। वह इस तरह के हमलों के लिए युवकों को तैयार करता था। सूत्रों ने दावा किया कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों व मध्य प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा कुछ समय से जुटाए जा रहे वेब चैट और दूसरे साइबर सबूतों से यह पता चलता है कि इन चारों लोगों को यूसुफ द्वारा तैयार किया गया था।
विज्ञापन


यूसुफ अल हिंदी को भारतीय क्षेत्र में आईएसआईएस का चेहरा माना जाता था। हाल ही में उसकी मौत हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि यूसुफ का भाई उसका ई-मेल खाता चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिमी जैसा संगठन खड़ा करना चाहता था इमरान

four people caught on planning of attack on BJP and RSS leader

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से लिंक रखने के आरोप में गिरफ्तार रतलाम के पांचों युवकों का लीडर इमरान खान सिमी जैसा संगठन खड़ा करना चाहता था। उसके घर से बरामद साहित्य से पता चलता है कि वह कट्टरपंथ का हिमायती है। उसने नए संगठन का नाम अभी तय नहीं किया था, पर उससे पूछताछ के बाद पुलिस का निष्कर्ष है कि वह सिमी और आईएस से प्रभावित रहा है।

इमरान दो साल पहले बने संगठन ‘सूफा’ से जुड़ा था। सितंबर 2014 में एक कांग्रेसी पार्षद यास्मीन शेराजी पर गोली चलने के कुछ दिन बाद बजरंग दल के नेता कुलदीप राठौर व उनके नौकर की हत्या से सूफा में विवाद हो गया। दरअसल, सूफा नामक इस संगठन में शेराजी समुदाय का दबदबा है।

लिहाजा इमरान अपनी बात नहीं मनवा पाता था। यहीं से उसके दिमाग में नया संगठन बनाने का विचार आया। जहां तक मध्य प्रदेश पुलिस का सवाल है तो वह इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

घर में मिला कटरपंथ का हिमायती साहित्य

four people caught on planning of attack on BJP and RSS leader

रतलाम के पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने तीन युवकों इमरान खान, मोहम्मद रिजवान और अनवर की गिरफ्तारी की बात स्वीकार की है, मगर यह खुलासा नहीं किया है कि ये तीनों क्या आईएस का नेटवर्क फैलाने के लिए काम कर रहे थे।

रतलाम पुलिस ने विगत 15 अप्रैल को सबसे पहले मोहननगर से इमरान खान को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। उसके घर की तलाशी में कुछ दस्तावेज, कंप्यूटर आदि सामग्री जब्त की गई थी। इसके बाद उस पर राष्ट्रद्रोह का मामला चलाया गया।

इमरान से पूछताछ के बाद रिजवान, अनवर के अलावा वसीम खान तथा मजहर भी गिरफ्तार किए गए। इनमें से पुलिस ने वसीम को रिमांड पर भी लिया। हालांकि रतलाम एसपी ने जिन तीन गिरफ्तारियों का जिक्र किया है, उसमें वसीम का नाम शामिल नहीं है। सूत्रों का कहना है पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा है। मध्य प्रदेश और देश-दुनिया में इनके कहां किससे लिंक हैं, यह भी पता किया जा रहा है। पुलिस पूरी गोपनीयता बरत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed