{"_id":"ebe44d7e96e09d2b7e7a673ceb27524e","slug":"four-murdered-in-mainpuri-hindi-news-dk","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में गोलियों से भूनकर चार की हत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मैनपुरी में गोलियों से भूनकर चार की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Sat, 20 Sep 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के मैनपुरी के एक गांव में प्रधानी की रंजिश में चार लोगों की हत्या कर दी गई। थाना करहल के गांव मनौना में चली आ रही प्रधानी की रंजिश में चार लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गईं। असलाह से लैस होकर पहुंचे सात आठ हमलावरों ने गांव असरोही स्थित शराब के ठेके को घेर लिया।
विज्ञापन
सबसे पहले फिल्मी अंदाज में हवाई फायरिंग कर की और आस पास में मौजूद लोगों को भगा दिया। इसके बाद शराब के ठेके पर बैठे गांव मनौना के नीरज यादव, उसके एक रिश्तेदार को घेरकर ताबड़ तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन
फायरिंग में इन दोनों के साथ शराब के ठेके का सेल्समैन भी मारा गया। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए गांव मनौना की ओर फरार हो गए।
रास्ते में मनौना गांव की पुलिया पर हमलावरों ने नीरज यादव के चचेरे भाई गौरव यादव की भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस भी गांव में नहीं घुस पाई।
विज्ञापन
बाद में एसपी मैनपुरी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तब जाकर पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लिया। सूचना मिलने पर आईजी सुनील कुमार गुप्ता भी आगरा से मैनपुरी के लिए रवाना हो गए।
बताया जा रहा है कि मनौना के प्रधान जगन्नाथ और नीरज यादव के बीच पंचायत चुनाव को लेकर पहले से रंजिश चली आ रही है। अब फिर से पंचायत चुनाव होने जा रहे है, ऐसे में यह रंजिश और गहरा गई थी। इसी को घटना के पीछे वजह माना जा रहा है।