फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   four months embryo found in Four-year-old child stomach

चार साल के बच्चे के पेट में मिला चार माह का भ्रूण

Wed, 07 Oct 2015 02:59 AM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 02:59 AM IST
विज्ञापन
four months embryo found in Four-year-old child stomach

चिकित्सा विज्ञान की एक दुर्लभ घटना में राज्य के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में चार साल के एक बच्चे के पेट से एक मृत भ्रूण निकलने से डॉक्टर हैरान हैं। बच्चे को पेट में तेज दर्द की वजह से अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

विज्ञापन


लेकिन जांच में जब उसके पेट में एक भ्रूण होने का पता चला, तो डॉक्टर भौचक्के रह गए। इसके बाद रविवार रात को डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके उस भ्रूण को निकाला। जिले के बीनपुर थाने के तहत खरिकाबांध गांव का रहने वाला यह बच्चा अब ठीक है। हालांकि उसकी हालत पर लगातार निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन


भ्रूण के हाथ, पैर, नाखून और सिर हो चुके थे विकसित

four months embryo found in Four-year-old child stomach

एक निजी नर्सिंग होम में बच्चे का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर शीर्षेंदु गिरि के मुताबिक बच्चे को जब अस्पताल में दाखिल कराया गया था, तो शुरुआती अनुमान था कि शायद उसके पेट में कोई ट्यूमर है।

लेकिन अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की रिपोर्ट देखकर डॉक्टरों की आंखें खुली रह गईं। डॉक्टर गिरि ने बताया कि भ्रूण के हाथ, पैर और नाखून विकसित हो गए थे।

इसके अलावा सिर भी आंशिक रूप विकसित हो गया था। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि भ्रूण में सामान्य तौर पर 12वें सप्ताह के दौरान नाखून विकसित होते हैं और उसके बाद सिर।

इसी से अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त भ्रूण कम से कम चार महीने का था। गिरि का कहना है कि शिशु के भीतर शिशु जैसी चिकित्सकीय स्थिति दुर्लभ होती है और हर पांच से छह लाख लोगों में से एक में ऐसा देखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed