{"_id":"f025c5cad21b31d014ecf130b1bd0eb0","slug":"four-men-arrested-in-connection-with-the-ias-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत आ रहे आईएस से जुड़े चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत आ रहे आईएस से जुड़े चार युवक गिरफ्तार
एजेंसी/ तिरुअनंतपुरम
Updated Tue, 15 Sep 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबंध होने के संदेह में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें तब गिरफ्तार किया गया जब वे मंगलवार तड़के अबुधाबी से यहां पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि चारों युवकों में से दो करीपुर हवाईअड्डे पर उतरे थे और दो अन्य तिरुअनंतपुरम पहुंचे थे।
विज्ञापन
राज्य खुफिया विभाग के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। बताया जाता है कि चारों को कथित रूप से आतंकी संबंधों के कारण निर्वासित कर दिया गया था।
मलप्पुरम में, दो दिन पहले दो लोगों से पूछताछ की गई और उन्हें जाने दिया गया था। अभी जिन युवकों से पूछताछ की जा रही है, उनमें से एक, पूर्व में छोड़े गए एक युवक का रिश्तेदार है।
विज्ञापन