{"_id":"b8fb46ee263d327c4c54f3c58c61ad17","slug":"four-kidnapped-in-assam-district-one-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: 4 लोगों का अपहरण, एक शव बरामद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
असम: 4 लोगों का अपहरण, एक शव बरामद
एजेंसी/गुवाहाटी
Updated Sun, 13 Jul 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
असम के बक्सा जिले में संदिग्ध एनडीएफबी (सोंगबिजीत) उग्रवादियों ने चार लोगों का अपहरण कर लिया, जिसमें से एक का शव बरामद किया गया है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद इलाके में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाकर व्यापक खोजी अभियान चलाया गया है। ये चारों नींबू व्यापारियों की एक टीम के सदस्य थे, जो सल्बारी उपमंडल के लबडांगुरी बाजार गए थे, लेकिन वे वहां से नहीं लौटे।
विज्ञापन
बक्सा के अतिरिक्त उपायुक्त भवानी प्रसाद शर्मा ने आशंका जताई कि उनका अपहरण कर लिया गया है। शर्मा ने बताया कि खोजी अभियान के दौरान 13 वर्षीय बच्चे बाकर अली का शव पड़ोसी बारपेटा जिले से बरामद किया गया।
विज्ञापन