{"_id":"590fbd0c-e3a1-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"four-irb-men-suspended-for-forcing-couple-to-have-sex-on-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों ने प्रेमी जोड़े से कराया सेक्स, वीडियो इंटरनेट पर डाला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जवानों ने प्रेमी जोड़े से कराया सेक्स, वीडियो इंटरनेट पर डाला
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Jul 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन रिजर्व बटालियन के चार जवानों ने एक प्रेमी जोड़े से अपने सामने सेक्स कराया और फिर उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद उन्होंने उस वीडियो को इंटरनेट पर भी डाल दिया।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को उन चार आरोपी जवानों को मणिपुर के चूड़ाचंदपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उन्हें 6 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उन चारों जवानों को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, यह घटना पिछले हफ्ते चूड़ाचंदपुर में खुगा बांध के पास हुई। इंडियन रिजर्व बटालियन एक के चार जवान वहां गश्ती के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन
उस दौरान पीड़ित जोड़ा सेक्स कर रहा था। उन जवानों ने उस जोड़े को पकड़ लिया। फिर उन्हें अपनी मौजूदगी में ही सेक्स करने को विवश किया और फिर उनका वीडियो बना लिया। बाद में उसे इंटरनेट पर डाल दिया, जो वायरल हो गया।
स्थानीय लोगों ने उन जवानों पर युवती से छेड़खानी का आरोप लगाया है। यह मामला उस समय सामने आया जब एक महिला संगठन ने उस जोड़े से पूछताछ की और उन्हें मदद के लिए थाने ले गई।
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। जवानों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरु हो गए। सोमवार रात को प्रदर्शन हिंसक हो गया।
चूड़ाचंदपुर थाने के पास जमा लोग आरोपी जवानों को भीड़ के हवाले करने की मांग करने लगे। हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान 24 लोग घायल हो गए।