आईएस में शामिल होने जा रहे चार भारतीय गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने जा रहे चार भारतीयों को सीरिया से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सीरियाई सरकार ने भारतीय उच्चाधिकारियों से युवकों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।
तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए सीरिया के उप प्रधानमंत्री वालिद अल-माउलेम ने बताया कि सीरिया में घुसने के बाद चार युवकों को दमाकस से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, गिरफ्तारी के समय उनकी पहचान नहीं हो पाई थी।
माउलेम ने बताया, 'सीरिया के दमाकस से चार भारतीयों को गिरफ्तार किया गया। ये चार भारतीय युवा जॉर्डन के रास्ते सीरिया में घूसे थे और इस्लामिक स्टेट में शामिल होने की फिराक में थे।' हालांकि, उन्होंने गिरफ्तार किए गए युवाओं के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि इन युवाओं को कब गिरफ्तार किया गया था?
भारत से मांगी जानकारी
गौरतलब है कि भारत देश के युवाओं को आईएस जैसे आतंकी संगठनों में शामिल होने से रोकने के लिए प्रयासरत है। यही कारण है अब तक बाबत कई युवाओं को हिरासत में लिया गया है। पिछले साल के दिसंबर महीने में नागपुर पुलिस ने तीन युवाओं को गिरफ्तार किया। ये युवा आईएस में शामिल होने के लिए देश छोड़कर जा रहे थे।
माउलेम सीरिया के विदेश मंत्री भी हैं। उन्होंने आईएस के चंगुल में फंसे 39 भारतीयों को छुड़ाने में अपनी असमर्थता जताई। इन भारतीयों को इराक के मोसुल से जून 2014 में आईएस के आतंकियों ने अगवा कर लिया था। उन्होंने कहा कि अगर अगवा किए गए भारतीय इराकी सेना के हिरासत में होंगे तो वह उन्हें छुड़ाने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन वे आईएस के चंगुल में होंगे तो उन्हें छुड़ाने मुमकिन नहीं है।