फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   four indian saved from gaza violence

गाजा से सुरक्षित निकाले गए चार भारतीय

Tue, 22 Jul 2014 05:26 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
four indian saved from gaza violence

गाजा से रविवार को चार भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया। संघर्ष के पिछले 13 दिनों में रविवार का दिन सबसे बुरा रहा।

विज्ञापन


रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस ऑफ इंडिया (आरओआई) को रामल्ला से चार भारतीयों को निकालने में सफलता मिली है। ये चारों भारतीय पेशे से दर्जी हैं और गाजा में पिछले दो साल से एक फलस्तीनी उद्यमी के लिए काम कर थे।

इनमें लखनऊ के अब्दुर रहमान, बादामगंज के कामिल, बरेली के राशिद अहमद और मुंबई के अनवर हुसैन शामिल हैं। ये चारों दो साल पहले कतर से गाजा शिफ्ट हुए थे। इन चारों को सोमवार को भारत रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन

वापस नहीं आना चाहते कुछ भारतीय

four indian saved from gaza violence

संयुक्त राष्ट्र के भारत-अमेरिकी प्रतिनिधि पुष्कर शर्मा ने बताया कि इस्राइल-फलस्तीन विवाद के मद्देनजर आरओआई यहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए चिंतित है।

इसके लिए वह लगातार गाजा स्थित यूएन कोऑर्डिनेशन ऑफिस के संपर्क में है। इन चारों भारतीयों को रविवार को हुई हिंसा से करीब दो घंटे पहले ही निकाला गया था।

शर्मा ने बताया कि वहां और भी भारतीय हैं जिनमें से कई की फलस्तीन निवासियों संग शादी हुई है और कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों में काम कर रहे हैं लेकिन वह वापस नहीं आना चाहते।

वर्तमान में गाजा निवासी एक भारतीय महिला ने बताया कि फलस्तीन में भारतीय मिशन लगातार उनके संपर्क में है और उनकी हर संभव मदद कर रहा है। ऐसे में उन्हें किसी बात का डर नहीं है। वे सब गाजा में ही रहना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed