फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   four icu patients died due to lack of oxygen in delhi

दिल्ली: ऑक्सीजन न मिलने से आईसीयू में भर्ती 4 मरे

Tue, 04 Dec 2012 09:40 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 04 Dec 2012 09:40 PM IST
विज्ञापन
four icu patients died due to lack of oxygen in delhi

दिल्ली सरकार के सुश्रुत ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत हो गई। आईसीयू में भर्ती पांचवां व्यक्ति बच गया, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक है।

विज्ञापन


घटना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय और अस्पताल प्रशासन ने पांच डॉक्टरों की जांच टीम बनाई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ऑक्सीजन सप्लाई का काम देख रहे कर्मियों की गलती से हादसा हुआ है। हालांकि, मामले में डॉक्टर जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकते।  
विज्ञापन


सुश्रुत ट्रामा सेंटर के वरिष्ठ चिकित्सक के मुताबिक, अस्पताल के आईसीयू में भर्ती जावेद (25), राजकुमारी (35), रेहान (45) और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह 6:40 बजे की है। करीब 10 से 12 मिनट के लिए आईसीयू में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिली, जिससे कुछ मिनट के अंतराल पर ही चारों की मौत हो गई। तीन को सड़क हादसे में घायल होने के बाद और महिला को विषैला पदार्थ खाने के बाद भर्ती कराया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के जांच दल में डॉ. यूसी वर्मा, डॉ. जेएस डाली, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. विरेश कुमार और डॉ. प्राची गावा शामिल हैं। अस्पताल की जांच रिपोर्ट देर रात तक आने की संभावना है। जबकि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अशोक कुमार वालिया ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है।


कमेटी की अगुवाई स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव एसबी शशांक करेंगे। कमेटी के अन्य सदस्यों में जीटीबी अस्पताल के डॉ. एके सेठी और जीबी पंत अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ. दीपक टेम्पे को शामिल किया गया है। तीन दिन में कमेटी रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं, बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री ने एक बैठक बुलाई है, जिसमें दिल्ली के अन्य अस्पतालों की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed