फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Four gangmen killed after being run over by Mumbai local train

मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

Fri, 19 Feb 2016 11:26 AM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
Four gangmen killed after being run over by Mumbai local train

मुंबई में मेट्रो ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये लोग रेलवे के ही कर्मचारी थी जो रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 6:0 बजे के आसपास कुर्ला से विद्याविहार की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से चार गैंगमेनों की मौत हो गई। इस दौरान वह रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम कर रहे थे। ये सभी मजदूर ठेके के तहत रेलवे का काम कर रहे थे।
विज्ञापन


फिलहाल इस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और इसके लिए एक समिति का भी गठन किया जाएगा।

रौंदते हुए निकल गई ट्रेन

Four gangmen killed after being run over by Mumbai local train

सेंट्रल रेलवे के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सुबह ये चारों मजदूर रेलवे ट्रैक के ऊपर से चल रहे थे। इसी दौरान कजरत-सीएसटी ट्रेन उन्हें रौंदते हुए वहां से निकल गई।

दुर्घटना के बाद सभी मजदूरों को पास के रजवाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने इस बात की आशंका भी जताई कि सुबह का वक्त होने की वजह से उन्होंने ट्रेन का ध्यान नहीं दिया होगा जिससे यह दुर्घटना हो गई। गौरतलब है कि इससे पहले 2013 में भी इसी तरह की दुर्घटना में भी चार गैंगमैनों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed