फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   four fishermen murder

मुफ्त में मछली न देने पर चार मछुआरों को भूना

Tue, 16 Dec 2014 10:30 AM IST
एजेंसी/पटना
एजेंसी/पटना Updated Tue, 16 Dec 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
four fishermen murder

मुफ्त में मछली नहीं देने को लेकर भड़के अज्ञात हमलावरों ने चार मछुआरों की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना पटना से 35 किमी दूर मुंगिला गांव की है जहां इस हमले में एक अन्य मछुआरा घायल हो गया। हमलावरों ने घर में घुस कर मछुआरों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिससे मौके पर ही चार मछुआरों की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद गांव में निरीक्षण को पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जितेंद्र राणा ने कहा कि ऐसा लगता है कि विवाद के कारण यह हत्याएं हुईं। क्योंकि घटना के दिन हमलावरों ने मछुआरों से मुफ्त में मछली मांगी थी और मछुआरों ने मछली देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


इस मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल मछुआरे का पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-102 पर इमामगंज बाजार के निकट विरोध प्रदर्शन किया। जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed