{"_id":"0b87b4517ea1159d80b687d20e811385","slug":"four-female-naxal-died-in-security-forces-encounter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में चार महिला नक्सली ढेर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सुकमा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में चार महिला नक्सली ढेर
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Nov 2015 06:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकुमा जिले के जंगलों में रविवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान चार महिला नक्सलियों को मार गिराया। माओवादियों का एक शीर्ष नेता घायल भी हुआ है।
विज्ञापन
बस्तर रेंज के आईजी एसआरपी कल्लुरी ने बताया कि गाडीरस थाना क्षेत्र के जंगलों में एक संयुक्त अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई। इस संयुक्त अभियान में एसटीएफ, दंतेवाड़ा जिला रिजर्व ग्रुप और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।
विज्ञापन
ऑपरेशन को सफल बताते हुए कल्लुरी ने कहा कि उन्हें माओवादियों के डिविजनल कमांडर रैंक के नेता आयतू के इलाके में होने की सूचना मिली थी। आईजी के मुताबिक आयतू को भी गोली लगी है, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन