फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   four died in accident.

बरेली: कार को ट्रक ने रौंदा, चार की मौत

Sat, 07 Feb 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिथरी चैनपुर, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिथरी चैनपुर, बरेली Updated Sat, 07 Feb 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
four died in accident.

बरेली में बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बड़ा बाईपास पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे में स्विफ्ट डिजायर कार को दस टायरा ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में रामपुर के रेडीमेड गारमेंट व्यवसायी निखिल गुप्ता, उनकी बहन और भांजी शामिल हैं। उनके पास मिले मोबाइल और कागजों से उनकी शिनाख्त हो सकी।

विज्ञापन


रामपुर के मिस्टनगंज निवासी रेडीमेड गारमेंट व्यवसायी निखिल गुप्ता अपनी पत्नी कोमल की पहली विदा कराने सुबह छह बजे दोस्त की कार से कानपुर के लिए निकले थे। उनके साथ बड़ी बहन प्रीति पत्नी अभिषेक गुप्ता निवासी वैशाली गाजियाबाद, प्रीति की दो साल की बेटी आयुषी भी थीं। कार रामपुर के ही भूड़ का मजरा निवासी ड्राइवर नवाब चला रहा था। शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे इनकी कार बड़ा बाईपास पर आलमपुर गांव की मजार के पास पहुंची ही थी कि घने कोहरे में सामने से आ रहे दस टायरा ट्रक ने कार को रौंद दिया।
विज्ञापन


सुनसान इलाके में हुए हादसे के शिकार कार सवारों की चीखें कार में ही दबकर रह गईं। ट्रक चालक भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर बिथरी चैनपुर थाने के एसआई वीरेंद्र सिंह राणा दुर्घटनास्थलपर पहुंचे। उन्होंने जीवित होने की उम्मीद में कार सवार लोगों को एक एंबुलेंस से निजी अस्पताल भिजवाया। यहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त होने पर पुलिस ने उनके परिवार वालों सूचना दी। दोपहर तक पहुंचे परिवार वाले पोस्टमार्टम के बाद शवों को साथ ले गए। निखिल के तहेरे भाई तापस ने बिथरी थाने में ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की मौत

four died in accident.

मुजफ्फरनगर में लक्सर मार्ग स्थित गांव मजलिसपुर तौफीर के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी, जबकि आरोपी चालक फरार हो गया। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत किया।

उत्तराखंड के लक्सर कस्बे के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव भारूवाला निवासी राकेश (35) पुत्र हरपाल ने शुक्रवार को अपना ट्रैक्टर ककरौली थाने के गांव गढ़ी निजामपुर के एक युवक को बेचा था। शाम को राकेश अपने चाचा चौधरी ब्रह्मपाल (50) पुत्र फूलसिंह और बहनोई राजोपुर निवासी उमेश (36) के साथ ट्रैक्टर बिक्री के 1.35 लाख रुपये लेकर बाइक से भारुवाला लौट रहा था। जैसे वह मोरना-लक्सर मार्ग स्थित मजलिसपुर तौफीर में पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे, सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग बाइक के साथ ही ट्रक के नीचे फंस गए और करीब 200 मीटर तक घिसटते चले गए। तीनों की मौके पर ही ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंचे मजलिसपुर तौफीर के लोग हादसे को देख आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। हंगामे की सूचना पर सीओ जानसठ मुकेश मिश्र और एसडीएम उमेश कुमार मिश्रा जानसठ एवं ककरौली थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाशों को घटनास्थल से हटवाते हुए भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। सूचना पर तीनों मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर रात तक अफसर मौके पर ही मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed