{"_id":"711c35f5e7d5e87bf780b507ac9a8ce9","slug":"four-died-in-accident-hindi-news-rk-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में दो सड़क हादसों में चार की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मैनपुरी में दो सड़क हादसों में चार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Fri, 26 Dec 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मैनपुरी में कोहरे में हुए दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जीटी रोड पर बिछवां में बस और ट्रक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। किशनी में ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद शव को ले जाने का प्रयास कर रही पुलिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। थानाध्यक्ष और एक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की। परिवारीजनों ने हाइवे सहित तीन मार्गों पर जाम लगा दिया। सीओ के समझाने पर ढाई घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
गुरुवार तड़के दिल्ली से कानपुर जा रही आजाद नगर डिपो की बस गांव नगला इमलिया के पास कोहरे के दौरान सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर में रोडवेज बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 14 लोग इस हादसे में घायल हो गए। मृतकों में कन्नौज के ऊंचा थाना गुरसहायगंज निवासी हरीसरन (45), कन्नौज के रावतपुर थाना इंदरगढ़ निवासी प्रहलाद सिंह (55) की शिनाख्त हो गई। वहीं तीसरे मृतक की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी। उसकी जेब से गुरुसहायगंज का टिकट मिला है।
विज्ञापन
किशनी में गुरुवार दोपहर दो बजे हुए हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ। थाना कुर्रा के नगला टीका निवासी राहुल (20) किशनी किशनी-विधूना चौराहे पर खड़ा था, तभी उसे विधूना की ओर से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे की सूचना पर आधा घंटे बाद एसओ किशनी पहुंचे और शव को मैजिक में रखवा दिया। इस पर परिवारीजनों का इंतजार कर रहे लोग भड़क उठे और मैजिक पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
चालक मैजिक में रखे शव सहित गाड़ी लेकर भाग गया। आक्रोशित लोगों ने थानाध्यक्ष के साथ मारपीट की। मोबाइल टीम में तैनात सिपाही नीरज के साथ भी मारपीट और पथराव कर दिया। इससे एसओ समेत नीरज घायल हो गया। आक्रोशित परिवारीजनों ने किशनी-मैनपुरी मार्ग, किशनी-विधूना मार्ग और ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पर सीओ भोगांव टीपी सिंह, थानाध्यक्ष एलाऊ, चौकी इंचार्ज कुसमरा पहुंचे।