यूपी: रेलवे ट्रैक पर मिली चार लाशें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में अमरोहा के पास ट्रेन की टक्कर से एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस को सुबह रेलवे ट्रैक पर उनकी लाशें मिली।
पुलिस के मुताबिक अमरोहा के चक्कालीलेट रेलवे हाल्ट स्टेशन के पास ट्रैक पर चार शव पड़े थे। इनमें एक शव महिला और बाकी 3 बच्चों के थे। सुबह करीब 3 बजे एक मालगाड़ी के ड्राइवर ने इन शवों के बारे में अमरोहा रेलवे स्टेशन को जानकारी दी, जहां से पुलिस को सूचना दी गई।
जांच में पता चला कि मृतक महिला अमरोहा के हसनपुर चकिया गांव के ओमप्रकाश की पत्नी ओमवती (35) है। उसके साथ मिले शव उसकी दो बेटियों पूनम (13), रजनी (5) और बेटे बृजेन्द (7) के हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।