फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   four days game: being not unwell to resignation of advani

4 दिन का खेलः आडवाणी की बीमारी से इस्तीफे तक

Mon, 10 Jun 2013 03:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 10 Jun 2013 03:13 PM IST
विज्ञापन
four days game: being not unwell to resignation of advani

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाने से गुस्साए पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सोमवार दोपहर सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


यह सारा बवाल शुक्रवार से शुरू हुआ, जब गोवा में भाजपा कार्यकारिणी की शुरुआत हुई। जरा गौर कीजिए कि बीते चार दिन में लालकृष्ण आडवाणी की बीमारी की खबरों से शुरू हुआ यह सिलसिला आखिर कैसे उनके इस्तीफे तक पहुंचाः
विज्ञापन


'रिटायर्ड हर्ट' आडवाणी का सभी पदों से इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवारः गोवा में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू। कयास लगाए जा रहे थे कि इस समारोह में नरेंद्र मोदी की ताजपोशी कर दी जाएगी। पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी गोवा नहीं पहुंचे। वजह पूछने पर पार्टी ने कहा कि वह बीमार हैं और इस वजह से दिल्ली से नहीं आ सके। आडवाणी के साथ-साथ उनके धड़े के माने जाने वाले यशवंत सिन्हा, जसवंत सिंह और सुषमा स्वराज भी सवेरे नहीं पहुंचे। हालांकि, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के मनाने के बाद सुषमा कुछ देर बाद वहां पहुंच गईं।

पढ़िए आडवाणी की पूरी चिट्ठी


शनिवारः शुक्रवार शाम से खबरें उड़ रही थीं कि आडवाणी शनिवार को गोवा पहुंचेंगे। लेकिन बहुत जल्दी साफ हो गया कि ऐसा नहीं होने जा रहा। राजनाथ सिंह ने फिर साफ किया कि आडवाणी बीमार हैं और नहीं आ पाएंगे। पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मौसम में बदलाव की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई है। इस बीच मोदी की ताजपोशी के लिए तैयारियां भी जा रही थीं। और आडवाणी से फोन पर बात कर इस मुद्दे पर रजामंदी लेने की कोशिश की।

रविवारः रविवार को वह हुआ, जिसका इंतजार था। राजनाथ सिंह ने आडवाणी की नाराजगी को दरकिनार करते हुए नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बना दिया। शाम साढ़े पांच बजे मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। शाम में कहा गया कि सोमवार को मोदी, दिल्ली पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर सकते हैं।

सोमवारः तीन दिन तक घर में रहने वाले आडवाणी सोमवार को बाहर निकले। इसके बाद लौटे, तो पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उनसे करीब 50 मिनट तक मुलाकात की। इसके कुछ देर बाद ही लालकृष्ण आडवाणी ने भाजपा संसदीय बोर्ड, पार्टी चुनाव समिति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने चिट्ठी लिखकर इस बारे में राजनाथ को सूचित किया। हालांकि, वह पार्टी के प्राथमिक सदस्य बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed