फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   four child's father raped with student

किराएदार बनकर घर में आया और लूटता रहा नाबालिग की आबरू

Wed, 22 Apr 2015 12:54 AM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
four child's father raped with student

शहर की कक्षा 11 की एक छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा के मकान में किराएदार चार बच्चों के पिता ने उसके साथ तीन माह तक दुष्कर्म कर उसकी वीडियो क्लिप बना ली।

विज्ञापन


उसे धमकी देता रहा कि शिकायत की तो क्लिप को इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। छात्रा के परिजनों को इसका पता चला तो मंगलवार को थाना पर तहरीर दी गई।

छात्रा के पिता ने बताया कि शहर के एक व्यक्ति ने तीन माह पूर्व उनसे एक कमरा किराए पर लिया था। इस बीच आरोपी ने उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में कर लिया। उसने तीन माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

चार बच्चों के पिता पर तीन माह तक रेप का आरोप

four child's father raped with student

इसी दौरान उसने अपने मोबाइल में उसकी वीडियो क्लिप बना ली। पता चलने पर उसकी बेटी ने विरोध किया तो उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी के सामने मुंह खोला तो उसकी वीडियो क्लिप नेट पर अपलोड कर दी जाएगी।

सोमवार शाम करीब पांच बजे उसकी बेटी ने उसे घटना की जानकारी दी। उसने और आस पड़ोस के लोगों ने आरोपी से इस बारे में बातचीत की तो उसने धमकी दी कि यदि इस मामले में पुलिस से शिकायत की तो लड़की को बदनाम कर देगा।

इससे वे काफी परेशान हैं। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी केएम दोहरे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed