{"_id":"e91e457a-32d6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"four-arrested-in-the-murder-of-ponty-and-his-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉन्टी व उसके भाई की हत्या में चार गिरफ्तार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पॉन्टी व उसके भाई की हत्या में चार गिरफ्तार
Updated Tue, 20 Nov 2012 11:25 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने पॉन्टी चड्ढा और उनके भाई की हत्या के मामले में पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में पॉन्टी चड्ढा के 2 पर्सनल गार्ड भी शामिल हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि छतरपुर स्थित 12 एकड़ के फार्म हाउस पर मालिकाना हक के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में रीयल एस्टेट कारोबारी पॉन्टी चड्ढा व उनके भाई हरदीप सिंह चड्ढा की मौत हो गई थी। शुरुआत में बताया गया कि दोनों भाइयों कि मौत आपसी गोलीबारी में हुई थी। लेकिन कुछ नए सुरागों की वजह से यह केस उलझता गया।
विज्ञापन