फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   four agreement between india and peru

भारत-पेरू के बीच चार समझौतों पर सहमति

Tue, 29 Oct 2013 01:07 AM IST
विनोद अग्निहोत्री/लीमा (पेरू)
विनोद अग्निहोत्री/लीमा (पेरू) Updated Tue, 29 Oct 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
four agreement between india and peru

भारत और पेरू के बीच आर्थिक और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच चार समझौतों पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन


इनमें दोनों देशों के बीच एक संयुक्त आयोग के गठन, द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि, सांस्कृतिक आदान प्रदान और रक्षा क्षेत्र में सहयोग शामिल है।

इन समझौतों पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पेरु के उपराष्ट्रपति मेरीसोल इस्पाइनोजा के बीच होने वाली बातचीत के बाद हस्ताक्षर होंगे।

इसके साथ ही दोनों देशों के बीच अब इंडियन चेंबर्स ऑफ कामर्स (इनचैम) के जरिए ज्यादा विस्तार और मजबूती मिलेगी। पेरू में भारतीय उद्योगपतियों का यह संगठन अब भारत और पेरू समेत अन्य लैटिन अमेरिकी देशों के बीच आर्थिक एवं व्यापारिक पुल का काम करेगा।

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सोमवार को लीमा में इनचैम का अधिकारिक उद्घाटन करेक यह उम्मीद जताई। इस मौके पर इनचैम की अधिकारिक वेबसाइट को भी लांच किया गया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति के साथ पेरू में भारत के राजदूत मनप्रीत वोहरा और इनचैम के अध्यक्ष रवि कृष्ण व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि भारतीय उद्योगपतियों का यह नया संगठन पेरू और अन्य लैटिन अमेरिकी देशों के बीच व्यापार और उद्योग की नई संभावनाएं खोजेगा और उद्योग जगत एवं सरकारों के बीच संवाद कायम करने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हैकि पिछले पांच सालों में भारत और पेरू का व्यापार सात गुना बढ़ा है। पिछले वर्ष इसकी वृद्धि दर 35 फीसदी थी। इस साल केपहले छह महीनों में यह बढ़कर 44 प्रतिशत हो गई। लैटिन अमेरिका में पेरू भारत का महत्वपूर्ण व्यापारिक सहयोगी बन कर उभरा है।

दोनों देशों के बीच अनेक क्षेत्रों में व्यापार की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए जल्दी ही दोनों देश मुक्त व्यापार समझौता भी कर सकते हैं। पेरु में भारत का निवेश भी बढ़ रहा है। कई भारतीय कंपनियों ने यहां अपने कार्यालय और इकाइयां खोली हैं।


पेरू में बजाज ऑटो की मांग खासी है और सूत्रों के मुताबिक प्रतिमाह दो हजार बजाज ऑटो पेरू में खरीदे जाते हैं। साथ ही अन्य भारतीय आटो कंपनी टीवीएस ने भी इस क्षेत्र में कदम बढ़ाया है। पेरू में भारतीयों की संख्या भी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed