{"_id":"d6656d4e-4354-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"foundation-will-be-constituted-for-security-of-rajaji-national-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दान के पैसों से होगी ‘राजाजी’ की सुरक्षा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब दान के पैसों से होगी ‘राजाजी’ की सुरक्षा
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Dec 2012 11:07 AM IST
विज्ञापन
राजाजी राष्ट्रीय पार्क के वन्यजीवों की सुरक्षा अब देश के उद्योगपतियों, विदेशियों और अन्य लोगों के दान से की जाएगी। पार्क प्रशासन इसके लिए राजाजी फाउंडेशन गठित करने की तैयारी में है। नए साल में योजना का ड्राफ्ट शासन को भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार के स्तर पर भी फाउंडेशन को ग्रीन सिग्नल देने की तैयारी है।
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व में वर्ष 2012 में देश का पहला फाउंडेशन गठित किया गया है। इसकी पहली बैठक भी हो चुकी है। फाउंडेशन का मकसद विभिन्न स्रोतों से मिलने वाली दान की रकम का वन्यजीव संरक्षण में बेहतर इस्तेमाल करना है। अब इसी तर्ज पर राजाजी फाउंडेशन बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
पार्क के निदेशक एसपी सुबुद्धि ने बताया कि इसको लेकर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव और शासन के अधिकारियों से पहले राउंड की बातचीत हो चुकी है। 2013 में इसको लेकर ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इसके तत्काल बाद ही सरकार की अनुमति से फाउंडेशन गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन