फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   forteen years child escaped from kidnappers

इस 14 साल के बच्चे ने किया ऐसा काम, जानकर आप भी करेंगे सलाम

Sun, 02 Aug 2015 09:22 AM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
forteen years child escaped from kidnappers

कस्बा मधुबन से तीन जुलाई को लापता एक 14 वर्षीय किशोर 30 दिन बाद सकुशल लौट आया। किशोर के मुताबिक गोरखपुर के बड़हलगंज जाने के दौरान दोहरीघाट पुल से ट्रक सवारों ने उसका अपहरण कर लिया था। बाद में अपहर्ता इंदौर में एक ढाबे पर भोजन कर रहे थे तभी वह वहां से भाग निकला।

विज्ञापन


अभिषेक यादव निवासी क्रतपुरा थाना कोतवाली बड़हलगंज जनपद गोरखपुर की मधुबन थाना क्षेत्र निवासी सुदामा यादव के यहां ननिहाल है। वह यही रहकर पढ़ता था।

तीन जुलाई को अपने घर गोरखपुर के लिए रवाना हुआ। उसके बाद से उसका पता नहीं था। 11 जुलाई को उसके नाना सुदामा यादव ने पुलिस को तहरीर दी। करीब तीस दिन बाद शनिवार को सकुशल लौट आए अभिषेक ने परिवारवालों के साथ थाने आ कर उसका अपहरण हो जाने की बात बताई।
विज्ञापन


अभिषेक के मुताबिक तीन जुलाई को वह घर जाने के लिए मधुबन से सवारी गाड़ी से दोहरीघाट पहुंचा। काफी इंतजार के बाद भी कोई वाहन नहीं मिलने पर वह पैदल ही बड़हलगंज जाने के लिए पुल से होते हुए चल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट के नीचे डाल दिया था उसे

forteen years child escaped from kidnappers

वह पुल के बीच पहुंचा था कि एक ट्रक उसके पास रुका तथा उसमें बैठे दो लोगों ने उसे ट्रक में खींच लिया। चिल्लाने पर उन लोगों ने उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर सीट के नीचे डाल दिया।

बाद में ट्रक इंदौर में एक ढाबे पर रुका और दोनों अपहर्ता भोजन करने गए तभी वह वहां से भाग निकला। बगल के गांव भैसहीं में पहुंच कर उसने एक व्यक्ति को पूरी बात बताई और उन्हीं के यहां शरण लिए रहा।

बाद में उसी व्यक्ति के सहयोग से वह पहले भोपाल पहुंचा जहां जीआरपी की मदद से बनारस होते वह मऊ लौट आया। थानाध्यक्ष केके पांडेय ने बताया कि ग्यारह जुलाई को गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस खोजबीन कर रही थी कि लड़का बरामद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed