{"_id":"8e93f0a75d44a6133721b5ca5ce1e478","slug":"fort-set-to-be-digging-for-treasure","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सोना नहीं निकला तो चलाना देशद्रोह का मुकदमा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सोना नहीं निकला तो चलाना देशद्रोह का मुकदमा'
ब्यूरो, टीम डिजिटल/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 16 Oct 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा राव रामबख्श सिंह के किले की खुदाई के लिए दिन तय कर लिया गया है। खुदाई के लिए स्थानों की पहचान भी कर ली गई है।
विज्ञापन
किले की सफाई का निरीक्षण करने पुरातत्व विभाग की टीम मंगलवार सुबह 8.30 बजे पहुंच गई थी।
इस दौरान डौडिया खेड़ा पहुंचे शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम जी ने बहुत ही आत्मविश्वास के साथ पत्रकारों से कहा कि संत शोभन सरकार ने जहां-जहां कहा है यदि वहां सोना न मिले तो सरकार उन पर राजद्रोह का मुकदमा चला सकती है।
पुरातत्व विभाग 18 अक्तूबर से किले की खुदाई शुरू करेगा। इस बीच, राज्यसभा सदस्य ब्रजेश पाठक भी किले पर पहुंचे और संत शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम जी से मुलाकात की।
विज्ञापन
साधु शोभन सरकार को कथित तौर पर सोना गढ़ा होने का ख्वाब आया था। उन्हें ख्वाब में दिखा कि 1857 की लड़ाई में अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हुए राजा राव रामबख्श सिंह ने उनसे कहा कि उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के डौंडिया खेड़ा गांव में उनके किले के अवशेष में सोना गढ़ा है, जिसका जिम्मा वह संभाल लें। साधु ने इस संबंध में सरकार से संपर्क किया और यहां खुदाई की मांग की।
विज्ञापन
सोना न मिलने पर देशद्रोह का मुकदमा
ओम जी ने कहा कि जल्द खुदाई के लिए प्रधानमंत्री को फिर से पत्र भेजा गया है। यदि जहां-जहां बताया जा रहा है वहां सोना न मिले तो उन पर और शोभन सरकार पर सरकार देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करा सकती है।
मंगलवार को सुबह से ही बाहर से लोगों के आने का क्रम शुरू हुआ। लोग देर शाम तक किले पर आते रहे।
पुरातत्व विभाग की चार सदस्यीय टीम ने काफी देर तक किले पर वक्त गुजारा। ग्राम प्रधान अजय पाल सिंह ने कहा कि प्रशासन जो भी व्यवस्था करने को कहेगा ग्राम सभा की ओर उसे पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। संत शोभन सरकार की इच्छा के अनुरूप जल्द खुदाई होनी चाहिए।