फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   former Union Minister abused Bukhari and Azam

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने दी बुखारी, आजम को गाली

Mon, 08 Dec 2014 05:18 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
former Union Minister abused Bukhari and Azam

अभी केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा दिल्ली में विपक्षियों पर दिए गए रामजादे और ....जादे के बयान पर मचा बवाल ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक और भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री ने उसी सुर में जामा मस्जिद के शाही इमाम और सपा के कद्दावर मंत्री आजम खान के लिए भद्दे शब्दों का प्रयोग कर दिया।

विज्ञापन


पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने साध्वी से और दो कदम आगे निकलते हुए सीधे-सीधे नाम लेकर दोनों नेताओं पर निशाना साध दिया। उनके इस बयान के बाद विपक्षियों को भाजपा पर हमलावर होने का एक और मौका मिल गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि साध्वी के बयान को लेकर भाजपा पर हमलावर विपक्षी पार्टियां कई दिनों से संसद का कामकाज सुचारू रूप से चलने नहीं दे रही हैं। ऐसे में अभी तक साध्वी के बयान के तूफान से जूझ रही भाजपा के लिए ये नया बयान मुसीबत का सबब बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिन्मयानंद ने साधा आजम, बुखारी पर निशाना

former Union Minister abused Bukhari and Azam

जानकारी के अनुसार यूपी के बलरामपुर में आयोजित एक हिंदू सम्मेलन में पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री और सांसद स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने मुस्लिम धर्मगुरु और ‌शाही जामा ‌मस्जिद के इमाम अब्दुल्ला बुखारी पर अपने बेटे की दस्तारबंदी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को न ‌बुलाने पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने साध्वी निरंजन ज्योति के बयान का उदाहरण देते हुए कहा कि बुखारी अन्न भारत का खाते हैं लेकिन समारोह में भारत के प्रधानमंत्री को न बुलाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बुलाते हैं तो ऐसे लोगों को '.....जादे' नहीं कहा जाए तो और क्या कहें।

कहा-दिल्‍ली में एक रामजादे की सरकार

former Union Minister abused Bukhari and Azam

भाषण के दौरान चिन्मयानंद रौ में ऐसे बहे कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सीधे सीधे रामभक्त बताते हुए कहा कि दिल्‍ली में एक रामजादे की सरकार है।

इस दौरान उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता और यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि आजम जैसे लोगों को साध्वी की भाषा में ही बुलाया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि सांसद चिन्मयानंद सरस्वती पूर्व में भी अपने बयानों और अपनी शिष्या द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण चर्चा में रहे हैं। वहीं उनके हालिया बयान के कारण विपक्षी पार्टियों की त्यौरियां चढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed