{"_id":"4270e30753d5f645f1e4a8e0f5a765d9","slug":"former-prime-minister-chandrashekhar-s-son-pankaj-singh-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे भाजपा में शामिल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे भाजपा में शामिल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Oct 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते सियासी उठापटक शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रेशखर के बेटे पंकज सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। पंकज ने पिछले दिनों बीजेपी में शामिल होने की मंशा जताई थी।
उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रदेश भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी और जेपी नड्डा भी उपस्थित थे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान पंकज सिंह भाजपा के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट है। पार्टी को उम्मीद है कि पंकज सिंह के शामिल होने से सवर्ण का वोट मिलेगा।
विज्ञापन
1998 में भाजपा ने 58 सीटें जीती थी, वहीं 2009 में वह फिसलकर 9 सीटों पर आ गई। चंद्रशेखर की समाजवादी जनता पार्टी का लगभग अस्तित्व खत्म हो चुका है। उनके दोनों बेटे दूसरी पार्टियों के दामन थाम चुके हैं।
विज्ञापन
चंद्रशेखर के दूसरे बेटे नीरज शेखर बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं।