{"_id":"04e94f193272db5e2c1a1ba4a0855e41","slug":"former-pm-manmohan-wanted-to-stop-us-nuclear-agreements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमाणु करार को रोकना चाहते थे मनमोहन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
परमाणु करार को रोकना चाहते थे मनमोहन
एजेंसी /वाशिंगटन
Updated Wed, 15 Jul 2015 08:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के साथ 2005 में भारत-अमेरिका नागरिक परमाणु करार की घोषणा से एक रात पूर्व अपनी टीम से इसे रोक देने को कहा था।
विज्ञापन
उन्होंने अमेरिका द्वारा पेश घातक प्रस्ताव के बाद यह निर्णय किया था। अमेरिका ने भारत के सिर्फ दो परमाणु रिएक्टरों को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के दायरे के बाहर रखने का प्रस्ताव किया था। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन ने सोमवार को इस बात का खुलासा किया।
विज्ञापन
पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस की ओर एक सम्मेलन के दौरान इस संबंध में कही गई बात के बाद नारायणन ने यह खुलासा किया।
राइस ने कहा था कि मनमोहन सिंह ने भारत में विपक्षी दलों के विरोध के चलते 18 जुलाई 2005 को परमाणु करार की घोषणा से एक दिन पहले की रात को इसे रोक देने को कहा था।
विज्ञापन
नारायणन ने कहा कि यह ठीक है कि मनमोहन सिंह ने 17/18 जुलाई के बीच की रात को समझौते को वापस लेने को कहा था। किंतु इसके मुनासिब कारण थे।