मनमोहन का मोदी पर निशाना, देश की आर्थिक नीति दिशाहीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि योजना आयोग को खत्म करने के सरकार के फैसले से देश की आर्थिक नीति अपने रास्ते से भटक चुकी है।
सिंह ने कहा कि जो लोग पिछली कांग्रेस सरकारों के दौरान कोई विकास न होने की बात कर रहे हैं, वे दुर्भावनापूर्ण आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कहना दुर्भावनापूर्ण प्रोपगंडा है।
देश में आर्थिक सुधारों के प्रमुख सूत्रधारों में से एक मनमोहन ने कहा कि आज देश की आर्थिक नीति में दिशा बोध खत्म हो गया है। अगर देश की आर्थिक नीति किसी खास दिशा में जा रही थी तो सिर्फ योजना आयोग की वजह से। तमाम खामियों के बावजूद योजना आयोग देश की अर्थव्यवस्था का आगे बढ़ाने का एक सकारात्मक जरिया था।
कहा, योजना आयोग खत्म होने से आर्थिक नीति दिशाहीन
मनमोहन सिंह ने योजना आयोग के बारे अपनी यह राय इंदिरा गांधी की 98वीं जयंती पर आयोजित युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में जाहिर की।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों को यह बताने की अपील की कि योजना आयोग को खत्म करने से देश को कितना नुकसान पहुंचा है। मनमोहन ने कहा कि इंदिरा गांधी भी पंडित जवाहरलाल नेहरू की तरह नियोजित विकास की राह पर चलीं।
वह हमेशा इस बात पर जोर देती थीं भारत जैसे विविधता भरे देश में तमाम तरह की चुनौतियां हैं और इनसे निपटने के लिए योजना आयोग जरूरी है।