{"_id":"d7ebb184-9915-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"former-odisha-minister-arrested-in-dowry-torture-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना केस में ओडिशा के पूर्व मंत्री गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दहेज प्रताड़ना केस में ओडिशा के पूर्व मंत्री गिरफ्तार
भुवनेश्वर/एजेंसी
Updated Sat, 30 Mar 2013 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के पूर्व कानून, आवास और शहरी विकास मंत्री रघुनाथ मोहंती और उनकी पत्नी को कोलकाता के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। मोहंती पर अपनी बहू वर्षा सोनी चौधरी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है।
विज्ञापन
इस मामले में रघुनाथ मोहंती के बेटे और मुख्य अभियुक्त राजश्री मोहंती को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि 14 मार्च को वर्षा सोनी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। इसमें पूर्व मंत्री, उनकी पत्नी, बेटे, बेटी और दामाद पर आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
बढ़ते दबाव के बाद मोहंती ने 15 मार्च को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वे अपनी पत्नी प्रीतिलता मोहंती के साथ गायब हो गए थे।
विज्ञापन
अब मोहंती और उनकी पत्नी को कोलकाता के स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।