फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Former Nepali PM Sushil Koirala died

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन

Tue, 09 Feb 2016 09:16 AM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
Former Nepali PM Sushil Koirala died

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन हो गया है। वे 77 वर्ष के थे। उनका निधन काठमांडू के महाराजगंज स्थित आवास पर सोमवार की रात करीब 1 बजे हुआ।

विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक कोइराला काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वह निमोनिया से पीड़ित थे और इसका इलाज भी चल रहा था।

नेपाली कांग्रेस के सदस्य सुशील कोइराला को फरवरी 2014 में देश का प्रधानमंत्री चुना गया था। वे नेपाली कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष भी थे।

भारत में बिताए थे 16 साल

Former Nepali PM Sushil Koirala died

गौरतलब है कि उन्होंने नेपाल में आयोजित हुए सार्क सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को एक बार फिर से करीब लाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

वर्ष 1954 में नेपाली कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर राजनीति में आए कोइराला वर्ष 1960 में राजतंत्र की वजह से निर्वासित होकर 16 वर्ष तक भारत में रहे।

निर्वासन के दौरान वे पार्टी के आधिकारिक प्रकाशन तरूण के संपादक रहे। वे वर्ष 1998 में नेपाल के उपराष्ट्रपति बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed