कांग्रेस नेता की बहू और बच्चों की जलकर मौत
तेलंगाना के कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सिरिसिल्ला राजैया की बहू और तीन पोतों की घर में आग लगने से जलकर मौत हो गई। राजैया वारंगल से सासंद रह चुके हैं। माना जा रहा है कि आग गैस लीक होने की वजह से लगी।
राजैया की बहू सारिका, पोते अभिनव (7 साल), अयान और श्रीयान ( दो साल, जुड़वा) का शव बुधवार की सुबह सांसद के बंगले के पहले तल पर मिला। राजैया आज ही वारंगल सीट पर होने वाले लोकसभा उपचुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने वाले थे। वारंगल सीट पर 21 नवंबर को चुनाव होना है।
एनडीटीवी के मुताबिक, हादसे के बाद अपने घर के बाहर बिलख-बिलख कर रो रहे राजैया कह रहे थे-सोनिया मां मुझे माफ कर दो। सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष है।
घर में ही मौजूद थे पति और ससुर
राजैया के घर में आग कैसी लगी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। सरिका ने पिछले साल उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया था, और बच्चों के साथ अपने ससुर के घर के आगे धरना भी दिया था।
वे आईबीएम में नौकरी कर चुकी थीं और राजैया के बेटे अनिल से 2002 में उनकी शादी हुई। हालांकि दोनों के रिश्तों में तनाव था। सारिका का आरोप था कि उनके पति के अवैध संबंध हैं।
जिस समय घर में आग लगी उस समय अनिल ग्राउंड फ्लोर पर थे, जबकि राजैया सेकंड फ्लोर पर थे। आग पहले तल पर लगी।
(फोटोः एनडीटीवी से)