{"_id":"ad3855e4-1f8c-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"former-minister-ranganath-mishra-and-chandradeo-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र और चंद्रदेव की तलाश में छापे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र और चंद्रदेव की तलाश में छापे
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Oct 2012 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैकफेड घोटाले की जांच के दायरे में आए पूर्वमंत्री रंगनाथ मिश्र व चंद्रदेव राम की तलाश में पुलिस कोआपरेटिव सेल ने शुक्रवार तड़के दोनों के आजमगढ़ व भदोही स्थित आवासों पर छापेमारी की। इसके लिए जांच एजेंसी ने बाकायदा वारंट हासिल किया था। दोनों पूर्व मंत्री मौके पर नहीं मिले। जांच एजेंसी की टीमें अब उनके अन्य ठिकानों पर सुराग लगाने में जुटी गई हैं। रंगनाथ मिश्र के घर पर जांच टीम की महिलाओं से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र और पूर्व लघु उद्योग मंत्री चंद्रदेव राम के खिलाफ लैकफेड घोटाले के प्रमुख आरोपियों में से एक पूर्व पीआरओ प्रवीण सिंह व लैकफेड के गिरफ्तार इंजीनियर डीके साहू और अन्य ने बयान दिए थे। दोनों मंत्रियों पर आरोप था कि उन्होंने लैकफेड को अपने विभागों का काम दिलाया। काम दिलाने की एवज में उन्हें करोड़ों का कमीशन हासिल हुआ था। पुलिस कोआपरेटिव सेल ने इस बात के साक्ष्य हासिल कर लिए हैं।
विज्ञापन
इन दोनों मंत्रियों का पक्ष जानने के लिए उन्हें पूर्व में भी बुलाया गया था पर वे बीमारी का बहाना बनाकर नहीं आए थे। उन्हें बाद में आने को कहा गया था पर वे तब भी नहीं आए। इस पर पुलिस कोआपरेटिव सेल ने बृहस्पतिवार शाम को दोनों मंत्रियों के खिलाफ वारंट हासिल कर लिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारियों ने दोनों मंत्रियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई को खासा गोपनीय रखा। रात में ही दबिश देने के लिए टीमों को तैयार किया गया और सुबह तड़के दोनों मंत्रियों के आवास पर छापा मार दिया गया लेकिन तब भी जांच एजेंसी को अपने मंसूबे में कामयाबी हाथ नहीं आई।
एक टीम ने पूर्व लघु उद्योग मंत्री चंद्रदेव राम के आजमगढ़ सिधारी स्थित आवास पर और दूसरी टीम ने पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र के भदोही औराई स्थित आवास पर छापा मारा लेकिन चंद्रदेव राम बृहस्पतिवार रात को ही कहीं निकल गए थे जबकि रंगनाथ मिश्र बुधवार रात से ही घर पर नहीं थे।