फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   former minister ayodhya prasad pal may stuck in land purchasing

पूर्व मंत्री ने कौड़ियों में खरीदी जमीन, मालिक अनजान

Mon, 19 Nov 2012 01:15 PM IST
फतेहपुर/ब्यूरो
फतेहपुर/ब्यूरो Updated Mon, 19 Nov 2012 01:15 PM IST
विज्ञापन
former minister ayodhya prasad pal may stuck in land purchasing

उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार में खेलकूद मंत्री रहे अयोध्या प्रसाद पाल की संपत्तियों की जांच के लिए शनिवार से फतेहपुर जिले में विजिलेंस टीम डेरा डाले हुए है। टीम ने रविवार को बड़ा गोरखधंधा पकड़ा।

विज्ञापन


इलाहाबाद से जांच के लिए पहुंची टीम ने तहसीलदार का दफ्तर खुलवा कर दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि खागा स्थित हाईवे से जुड़ी सुजरही गांव की जिस जमीन को छह लाख रुपये में खरीदने का दावा किया गया था, उस जमीन की वास्तविक कीमत 20 करोड़ रुपये से ऊपर है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जिस व्यक्ति से इस जमीन को खरीदा गया है उसे पता ही नहीं कि उसकी जमीन बिक चुकी है। रविवार को विजिलेंस टीम के निरीक्षकों ने सदर तहसील खुलवा कर पूर्व मंत्री अयोध्या पाल द्वारा की गई खरीद-फरोख्त की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम डीएसओ दफ्तर पहुंची लेकिन रविवार होने के कारण कोई अधिकारी दफ्तर में नहीं था। विजिलेंस निरीक्षकों ने बताया कि छानबीन के दौरान सुजरही गांव में विवादित जमीन के मालिक इंद्रपाल से बात हुई।

उसने बताया कि उसे पता ही नहीं कि उसकी जमीन बिक चुकी है लेकिन विजलेंस को प्राप्त इकरारनामे के मुताबिक यह जमीन छह लाख में बिकी है। इसके बदले पूर्व मंत्री पांच लाख रुपए का भुगतान भी कर चुके हैं।


निरीक्षकों के मुताबिक कि इस जमीन की वास्तविक कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। एक लाख रुपए का भुगतान होना अभी भी बाकी है। फिलहाल इस प्रकरण पर जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक आपूर्ति दफ्तर से भी बड़े घोटाले के खुलासे के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed