फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   former minister awadhpal singh yadav fined more than one lakh

मंत्री ने कब्जाई ग्राम सभा की जमीन, 1.28 लाख जुर्माना

Sat, 08 Dec 2012 08:24 AM IST
अलीगंज/ब्यूरो
अलीगंज/ब्यूरो Updated Sat, 08 Dec 2012 08:24 AM IST
विज्ञापन
former minister awadhpal singh yadav fined more than one lakh

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव व उनके परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अभी हाल ही में बेटे के खिलाफ मजदूर के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वहीं अब तहसीलदार न्यायालय ने पूर्व मंत्री व उनके एमएलसी भाई सहित तीन लोगों को ग्राम सभा की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में 26 एकड़ भूमि से बेदखल कर उनके ऊपर सवा लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व में विजिलेंस टीम आगरा ने पूर्व मंत्री सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह पर आरोप था कि उन्होंने ग्राम पुराहार बुलाकीनगर में अवैध तरीके से ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस मामले की शिकायत अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र सुबोध यादव ने लोकायुक्त से की थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने पिछले दिनों यहां आकर जांच की तो मामला सही मिला।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने पूर्व मंत्री अवधपाल, उनके भाई एमएलसी चन्द्रप्रताप सिंह यादव तथा छोटे भाई अमरपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। बाद में अवैध कब्जे की जांच कर क्षेत्रीय लेखपाल तथा राजस्व निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट तहसीलदार न्यायालय को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर तहसीलदार पीसी आर्य ने धारा 122बी के तहत कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री उनके भाई एमएलसी चन्द्रप्रताप व अमरपाल को लगभग 140.19 बीघा (26 एकड़) जमीन से बेदखल करते हुए उनके ऊपर एक लाख 28 हजार 210 रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed