फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   former minister Amarmani Tripathi's sister-in-law death, son arrested.

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बहू की मौत, बेटा गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2015 11:28 PM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
former minister Amarmani Tripathi's sister-in-law death, son arrested.

फिरोजाबाद के सिरसागंज में गुंजन चौराहा के समीप पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्रवधु सारा की सड़क हादसे में मौत हो गई वहीं पुत्र अमनमणि घायल हो गए। दंपति कार से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे।

विज्ञापन


वहीं देर शाम सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत ने आलाधिकारियों के निर्देश पर अमनमणि को जिला अस्पताल से हिरासत में ले लिया।

वह लखनऊ के गौतमपल्ली थाने का वांछित अपराधी है। गिरफ्तारी इसी सिलसिले में हुई बताई जा रही है।

गृह सचिव एसके रघुवंशी की भांजी थी मृतका

former minister Amarmani Tripathi's sister-in-law death, son arrested.

लखनऊ के विभूति खंड गोमतीनगर निवासी सारा (27) पति अमनमणि त्रिपाठी के साथ शिफ्ट डिजायर कार से लखनऊ से नई दिल्ली जा रही थीं।

कार अमनमणि चला रहे थे। उनके मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह सिरसागंज के गुंजन चौराहा के समीप पहुंचे तभी सड़क पार कर रही बच्ची को बचाने के प्रयास में कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गई।

आसपास के लोगों ने कार में फंसे दंपति को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी आ गई। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया वहां सारा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सारा गृह सचिव एसके रघुवंशी की भांजी थीं। उनकी अमन से शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। अमन ने महाराजगंज की नौशंगाबाद से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, पर पराजय हाथ आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद मां को सौंपा सारा का शव

former minister Amarmani Tripathi's sister-in-law death, son arrested.

इधर देर शाम जब पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्रवधू की सड़क हादसे में मौत की खबर सपा नेताओं को लगी तो वह जिला अस्पताल में जुटना शुरू हो गए।

शाम तक अमन और सारा के परिवारीजन भी पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम करा कर सारा की मां सीमा देवी को शव सौंप दिया गया। इसके बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने गृह सचिव के आदेश पर अमनमणि को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी फीरोजाबाद पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि अमनमणि के खिलाफ लखनऊ के थाना गौतमपल्ली में प्रापर्टी डीलर को धमकी देना और चौथ मांगने का मामला दर्ज है। लखनऊ पुलिस उसके घर की कुर्की करने के साथ ही भगोड़ा घोषित कर चुकी है। अमनमणि को पहले सिरसागंज ले जाया गया। वहां से उसे देर रात लखनऊ ले जाने की तैयारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed