फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former officer claims SIT, Ishrat's killing was Pre-Planned

SIT के पूर्व अफसर का दावा, पूर्वनियोजित थी इशरत की हत्या

Fri, 04 Mar 2016 07:16 PM IST
Updated Fri, 04 Mar 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
 Former officer claims SIT, Ishrat's killing was Pre-Planned

इशरत एनकाउंटर मामले में ताजा विवाद के बीच कोर्ट द्वारा नियुक्त एसआईटी जांच टीम के सदस्य रहे आईपीएस अफसर सतीश वर्मा ने बुधवार को फिर कहा कि इशरत जहां का एनकाउंटर फर्जी था।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में खुद पर तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम के किसी भी दबाव के आरोप को खारिज किया है। उन्होंने तत्कालीन अंडर सेक्रेटरी को सिगरेट से दागने की घटना से भी इनकार किया।
विज्ञापन


इंडिया टुडे टीवी से बातचीत में आईपीएस अफसर वर्मा ने इशरत मामले में उस समय गृह मंत्रालय की ओर से गुजरात हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल करने वाले आंतरिक सुरक्षा विभाग में अंडर सेक्रेटरी रहे आरवीएस मणि के इन आरोपों से इनकार किया कि उन्होंने (वर्मा) मणि को टार्चर किया था और सिगरेट से दागा था। वह इशरत मामले में पूछ गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरवीएस मणि के आरोपों को किया खारिज

 Former officer claims SIT, Ishrat's killing was Pre-Planned

तीन सदस्यीय एसआईटी टीम के सदस्य रहे और इस समय शिलांग स्थित एनईईपीसीओ में मुख्य सतर्कता अधिकारी सतीश वर्मा ने चिंता जताते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसका उपयोग एक गंभीर अपराध को नकारने में किया जा रहा है जो कि चरम अवैध है।

वर्मा ने इसके साथ ही इशरत के लश्कर से संबंध होने से इनकार करते हुए कहा कि यह कैसे संभव है कि वह अपने परिवार से मात्र 10 दिन दूर रही इसमें उसने लश्कर से प्रशिक्षण लिया और सुसाइड बांबर बन गई हो।

वर्मा ने पूर्व गृह सचिव जीके पिल्लई के आरोपों को भी खारिज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed