{"_id":"0570f97468fd24aed1c07bde1849432b","slug":"former-judge-and-son-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत: पूर्व जज और बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महिला की मौत: पूर्व जज और बेटा गिरफ्तार
एजेंसी/बिलासपुर
Updated Sun, 10 Nov 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में एक महिला की मौत के मामले में पूर्व जज और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। रिटायर्ड जज आरआर भारद्वाज मस्तूरी से भाजपा विधायक कृष्णमूर्ती बांधी के करीबी सहयोगी बताए जाते हैं।
विज्ञापन
शहर पुलिस अधीक्षक हरीश यादव ने शनिवार को कहा कि 40 वर्षीय महिला सेरोलिना मसीह की मौत के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। सेरोलिना बृहस्पतिवार देर रात भारद्वाज के नारियल कोठी स्थित घर के सामने गंभीर रूप से जली हालत में पाई गई थी।
विज्ञापन
बाद में उसे सिम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। महिला ने सिटी कोतवाली थाना में भारद्वाज के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि भारद्वाज ने भी जवाबी शिकायत में कहा है कि उसके और सेरोलिना के बीच पारस्परिक सहमति से संबंध थे। इसलिए उसकी शारीरिक शोषण की शिकायत फर्जी है।
पुलिस ने कहा कि हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। मामले की आगे जांच जारी है।