फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Former Home Secy GK Pillai claims p chidambram asks to change affidavit in ishrat jahan case

'चिदंबरम ने बदलवाया था इशरत केस का हलफनामा'

Sun, 28 Feb 2016 10:27 PM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Former Home Secy GK Pillai claims p chidambram asks to change affidavit in ishrat jahan case

पूर्व गृह सचिव जीके पिल्लई ने इशरत जहां मामले में सीधे तौर पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का नाम लिया है। पिल्लई का दावा है कि चिदंबरम ने गृह मंत्री रहते हुए उस हलफनामे को बदलवा दिया था, जिसमें इशरत के लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े होने की बात कही गई थी। नए हलफनामे में इशरत के आतंकी संगठन से संबंध होने की बात हटा ली गई थी।

विज्ञापन


पिल्लई ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार में बताया है कि गृह मंत्रालय ने अगस्त 2009 में सुप्रीम कोर्ट में ओरिजनल एफिडेविट दाखिल किया था। इसमें आईबी के इनपुट का हवाला देते हुए बताया गया था कि इशरत और उसके तीनों सहयोगी, जावेद शेख उर्फ प्रणेश पिल्लई, जीशान जौहर और अमजद अली राणा लश्कर के स्लीपर सेल का हिस्सा थे।
विज्ञापन


यह हलफनामा दायर करने के एक महीने बाद तत्कालीन गृह मंत्री चिदंबरम ने संयुक्त सचिव से केस की फाइल अपने पास मंगा ली थी। पिल्लई के अनुसार चिदंबरम ने कहा था कि एफिडेविट में कुछ बदलाव की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री के निर्देशानुसार यह बदलाव होने के बाद ही फाइल पिल्लई के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 2009 में अदालत में जो दूसरा हलफनामा दाखिल किया गया, उसमें मंत्रालय ने कहा था कि आईबी के इनपुट एनकाउंटर में मारे गए लोगों को आतंकी संगठन से जोड़ने के लिए निर्णयात्मक सबूत नहीं थे।

पिल्लई के मुताबिक इशरत और जावेद उत्तर प्रदेश तथा अहमदाबाद में कुछ होटलों में कपल की तरह रुके थे। इशरत जावेद और मॉडयूल के दूसरे लोगों के लिए कवच की तरह थी। वह भी जानती थी कि कुछ गलत हो रहा है।

भाजपा ने की जांच की मांग

Former Home Secy GK Pillai claims p chidambram asks to change affidavit in ishrat jahan case

इशरत जहां मामले में चिदंबरम का नाम सामने आने के बाद भाजपा आक्रामक हो गई है। पार्टी ने हलफनामा बदलवाने की जांच की मांग की है। भाजपा का यह भी आरोप है कि कांग्रेस राष्ट्रविरोधी ताकतों का पक्ष ले रही है। भाजपा के प्रवक्ता एमजे अकबर ने कहा कि चिदंबरम आतंकियों को बचा रहे हैं।

यहां तक कि वह संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का आज भी बचाव करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष की उस देश के साथ कोई सहानुभूति नहीं है, जिसके वह एक दिन नेता बनना चाहते हैं। वह उन लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते दिख रहे हैं, जो देश को तोड़ना चाहते हैं। अकबर ने इस बात से इनकार किया कि पिल्लई भाजपा का साथ दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed