{"_id":"35bc5bd0218643134b750a4ec2a613be","slug":"former-governor-of-up-romesh-bhandari-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के पूर्व गवर्नर रोमेश भंडारी का निधन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी के पूर्व गवर्नर रोमेश भंडारी का निधन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 08 Sep 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और पूर्व विदेश सचिव रोमेश भंडारी का शनिवार रात निधन हो गया। वह लंबे वक्त से बीमार थे।
विज्ञापन
85 वर्षीय भंडारी के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी हैं। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि भंडारी पैनक्रिएटिक कैंसर से पीड़ित थे और बीते तीन हफ्ते से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।
उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने उन्हें कुशल प्रशासक बताया। भंडारी ने त्रिपुरा और गोवा में राज्यपाल की भूमिका निभाने के अलावा दिल्ली के उप-राज्यपाल का जिम्मा भी संभाला था।
विज्ञापन
उन्हें जुलाई, 1999 में उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया, जब वहां राष्ट्रपति शासन लगा हुआ था। वह 1985-86 में विदेश सचिव भी रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने रिटायरमेंट के बाद उन्हें एआईसीसी में कांग्रेस पार्टी के विदेश प्रकोष्ठ का चेयरमैन नियुक्त किया था।
29 मार्च, 1928 को लाहौर में जन्मे भंडारी 1950 में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) से जुड़े थे। उन्होंने न्यूयॉर्क स्थित वाणिज्य दूतावास में बतौर वाइस-काउंसल शुरुआत की थी।
विज्ञापन