फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ???former general vk singh speaks on corruption

'देश को है कैंसर और दवा टायफायड की दी जा रही'

Mon, 07 Jan 2013 08:37 PM IST
जयपुर/अमर उजाला ब्यूरो
जयपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Jan 2013 08:37 PM IST
विज्ञापन
???former general vk singh speaks on corruption

पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह ने देश चलाने वालों को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने कहा कि देश को कैंसर है, लेकिन दवा टाइफाइड की दी जा रही है। आज प्रजातंत्र ‘इलेक्ट्रोकेसी’ बन गया है और शासन ‘चोरों का, चोरों द्वारा और चोरों के लिए‘ हो गया है। भारत के संविधान को जिस भावना के साथ बनाया गया था, वह भावना अब नजर नहीं आती। प्रजातंत्र में कई विसंगतियां आ गई हैं और उन्हें सही करने का समय आ गया है। तरीका बचा है- भारत का पुनरुद्धार। जनरल सिंह ने ये बातें जयपुर में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


पूर्व आर्मी चीफ ने कहा कि वे भारत के पुनरुद्धार के लिए समान विचार के लोगों से मिल रहे हैं। उनके अनुसार देश में सामाजिक भेदभाव की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसके चलते आज नक्सली गतिविधियां 70 जिलों से बढ़कर 210 जिलों में फैल गई हैं। जीडीपी के आंकड़ों पर उन्होंने कहा कि इससे हम भले ही खुश हो लें, लेकिन यह सच है कि आज अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव सुधार के बिना स्थिति बदलने वाली नहीं है।
विज्ञापन


सरकार व नौकरशाही में 99 प्रतिशत भ्रष्टाचार
जनरल सिंह ने मीडिया से कहा कि रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार के मामले उठते हैं, लेकिन सेना वह डील नहीं करती। डील सरकार और नौकरशाहों के बीच होती है। सेना केवल उन शस्त्रत्तें का परीक्षण करती है। ऐसे में सेना में सिर्फ एक प्रतिशत भ्रष्टाचार हो सकता है, लेकिन सरकार और नौकरशाही में 99 प्रतिशत भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed