फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   former diplomat hardeep puri joins bjp

पूर्व राजनयिक हरदीप पुरी भाजपा में शामिल

Thu, 02 Jan 2014 08:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Jan 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
former diplomat hardeep puri joins bjp

संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व राजनयिक हरदीप पुरी बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन


1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी पुरी अपने 39 साल के कार्यकाल के दौरान विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय में कई वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं। 2011 और 2012 में संयुक्त राष्ट्र में पुरे ने सुरक्षा परिषद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। इसकी आतंक रोधी कमेटी के भी वह अध्यक्ष थे।

हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले वह कोई पहले राजनयिक नहीं हैं। उनसे पहले पूर्व गृह सचिव आरके सिंह और पेट्रोलियम सचिव आरएस पांडे भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। गत 13 दिसंबर को उनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे सुनील शास्त्री और रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी धरम सिंह भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने पुरी को भाजपा में शामिल कराने में प्रमुख भूमिका निभाई है।

पुरी और जेटली के बीच अच्छे संबंध हैं। पार्टी में पुरी का स्वागत करते हुए राजनाथ सिंह ने, ‘हम ट्रेड पॉलिसी, विदेशी मामलों और सुरक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव का उपयोग करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पुरी ने कहा कि वह भाजपा से जुड़कर काफी खुश हैं क्योंकि इस पार्टी में राष्ट्रीयता की ज्यादा झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के तले पार्टी के लिए काम करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed