फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   former cm hariyana bhupendra singh hudda said on jat andolan

बर्बादी के असली गुनहगारों को करेंगे बेनकाब: हुड्डा

Thu, 25 Feb 2016 09:23 AM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
former cm hariyana bhupendra singh hudda said on jat andolan

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य की तबाही और बर्बादी के असली गुनहगारों को हम बेनकाब करेंगे और उन्हें सजा दिलवाएंगे। साथ ही राज्य में भाईचारे की बहाली के लिए जल्दी ही लोगों के बीच भी जाएंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में हुड्डा ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के सेवारत न्यायाधीश से हरियाणा में हुई हिंसक घटनाओं की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में जिस तरह से कानून व्यवस्था खत्म हुई, उसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन


हुड्डा की मांग है कि हिंसा में जिन लोगों के जानमाल का नुकसान हुआ है उन्हें तत्काल उसका पर्याप्त मुआवजा दिया जाए क्योंकि जिस मुआवजे का ऐलान किया गया है वह नाकाफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्बादी के गुनहगारों को बेनकाब करेंगे

former cm hariyana bhupendra singh hudda said on jat andolan

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में हजारों करोड़ रुपये की आर्थिक बर्बादी तो हुई ही है साथ ही सैकड़ों वर्षों का जो भाईचारा राज्य की 36 बिरादरियों के बीच बना था, वह भी तार तार हो गया है। इसके लिए पूरी तरह राज्य सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि यह बात मैं नहीं बल्कि राज्य के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी कह रहे हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जाट आरक्षण को जिस तरह जातीय लड़ाई का रंग दिया गया वह बेहद खतरनाक और चिंताजनक है।

भाजपा केएक सांसद ने भड़काऊ बयानबाजी की और पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी इतनी देर से भेजा कि तब तक राज्य तबाह हो चुका था।

‘बीरेंद्र सिंह ने कोई भड़काऊ बात नहीं की’

former cm hariyana bhupendra singh hudda said on jat andolan

अपने पूर्व राजनीतिक सलाहकार वीरेंद्र सिंह के कथित ऑडियो टेप को लेकर पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि वीरेंद्र सिंह ने कोई भड़काऊ बात नहीं की। टीवी चैनलों पर उनकी पूरी बात नहीं दिखाई गई।

यह बात सिंह खुद भी कह चुकेहैं। यह पूछे जाने जाने पर कि उन्हें पार्टी ने कारण बताओ नोटिस क्यों जारी किया, इस पर हुड्डा का कहना है कि क्योंकि मीडिया में यह मुद्दा बना गया था इसलिए पार्टी ने यह कदम उठाया। बीरेंद्र सिंह पार्टी के सामने अपनी स्थिति साफ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed