फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   former chief minister daughter allegation on digvijay singh

मुश्किल में दिग्विजय, लगे गंभीर आरोप

Mon, 28 Jul 2014 06:24 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
former chief minister daughter allegation on digvijay singh

गोवा यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष वलांका अलेमाओ ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के साथ-साथ पार्टी के कई आला नेताओं पर उन्हें प्रताड़ित करने और जोर-जबरदस्ती कर पद छोड़ने का आरोप आरोप लगाया है। अलेमाओ को पार्टी अनुशासनहीनता के आरोप में शनिवार को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन


वलांका ने आरोप लगाया है कि गोवा राज्य के कांग्रेस प्रमुख जॉन फर्नांडिस ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने अपने साथ हुए इस व्यवहार पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से 'न्याय' की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं गोवा राज्य के कांग्रेस सचिव जॉन फर्नांडिस की तरफ से कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने वलांका के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा कर रही हैं। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह गोवा कांग्रेस के प्रभारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री की हैं बेटी

former chief minister daughter allegation on digvijay singh

वलांका अलेमाओ ने पत्रकारों से कहा कि दिग्विजय सिंह मेरे गुरु थे और उन्होंने कहा था कि वह चाहते हैं कि मेरे जैसे लोग आगे आएं। पर अब वो मुझसे इस्तीफा मांग रहे हैं। मुझे पता नहीं चल पा रहा है कि मैं क्या कहूं।

वलांका राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ की बेटी हैं और उन्हें पिछले साल अगस्त में गोवा इकाई का यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट बनाया गया था। हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनावों में पिता-पुत्री के रोल पर सवाल उठने लगे थे।

चर्चिल अलेमाओ ने पार्टी छोड़कर बागी उम्मीदवार के तौर पर साउथ गोवा से चुनाव लड़ा था। वलांका अलेमाओ पर साउथ गोवा से कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार नहीं करने के आरोप भी लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed