{"_id":"a300bb1c-bf90-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"former-chief-justice-filed-petition-against-his-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चीफ जस्टिस ने कहा, 'बेटे ने जिंदगी बना दी नरक'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्व चीफ जस्टिस ने कहा, 'बेटे ने जिंदगी बना दी नरक'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 18 May 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
बेटे से परेशान होकर एक पूर्व मुख्य न्यायधीश ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्य न्यायधीश शांति स्वरूप दीवान और उनकी पत्नी ने हाईकोर्ट में बेटे के खिलाफ याचिका दायर की है। उन्होंने उस पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने और उनकी जिंदगी को नरक बनाने का आरोप लगाया है।
याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति टीएस ढिंढसा ने चंडीगढ़ के एसएसपी को 24 घंटे के अंदर दीवान के घर जाकर हालात का पता लगाने और उनके बेटे से बात करने के साथ-साथ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति ढिंढसा ने कहा कि पूर्व मुख्य न्यायधीश और उनकी पत्नी की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाना जरूरी होगा, एसएसपी वह कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
दीवान दंपत्ति की दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियां शादीशुदा हैं।
याचिका के अनुसार, दीवान के बेटे सुवीर दीवान का पंचकुला में एक मकान है लेकिन वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ चंडीगढ़ में अपने पिता के ही घर में रह रहा है।