{"_id":"40a6e870e979e6344d34eeabaea5ba94","slug":"former-bureau-chief-of-bbc-in-india-mark-tully-talks-about-hindi-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी से भी बन सकता है अच्छा भविष्य: मार्क टुली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हिंदी से भी बन सकता है अच्छा भविष्य: मार्क टुली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 14 Sep 2015 02:50 PM IST
विज्ञापन
आज हिंदी दिवस है। इस मौके पर वर्तमान में हिंदी की स्थिति को लेकर बीबीसी के भारत में पूर्व ब्यूरो चीफ मार्क टुली से अमर उजाला ने खास बात की।
विज्ञापन
इसमें मार्क टुली ने हिंदी को लेकर अपने निजी अनुभवों को साझा किया। इस दौरान जब उनसे वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में हिंदी की स्थिति पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये दुख की बात है कि वर्तमान में हिंदी माध्यम के विद्यालयों की जगह लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में भेज रहे हैं। इसके पीछे उनकी सोच होती है कि अंग्रेजी सीखने से उनके बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। लेकिन असल में ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
मार्क टुली के मुताबिक लोग सोचते हैं कि हिंदी की अपेक्षा अंग्रेजी सीखने से उनके बच्चे बड़े अधिकारी बन सकते हैं। लेकिन अंग्रेजी माध्यम के अच्छे विद्यालय नहीं मिलने से कई बार बच्चे अच्छी अंग्रेजी तो दूर अच्छी हिंदी भी नहीं सीख पाते हैं। ऐसे में उन्हें इसका खामियाजा उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
मार्क टुली से जब हमने पूछा कि उन्हें हिंदी कैसी लगती है तो उन्होंने बताया कि उन्हें हिंदी बहुत पसंद है। मैं हिंदी में बात करना चाहता हूं लेकिन लोग उसे समझ नहीं पाते हैं। लेकिन आपने मुझसे हिंदी में बात की ये मेरे लिए बेहद खास है।
मार्क टली से ये खास बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें:-