फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Former Bollywood Actress Mamta Kulkarni Arrested in Nairobi for Drug Trafficking

बड़े जुर्म में गिरफ्तार हुईं ममता कुलकर्णी

Thu, 13 Nov 2014 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 13 Nov 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
Former Bollywood Actress Mamta Kulkarni Arrested in Nairobi for Drug Trafficking

ड्रग तस्करी के आरोप में बॉलीवुड की पूर्व अदाकारा ममता कुलकर्णी को गिरफ्तार किया गया है। केन्या की ड्रग इंफोर्समेंट एजेंसी और यहां की पुलिस ने उन्हें उनके पति के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ममता 90 के दशक में बालीवुड की‌ फिल्मों में देखी गई और उनकी आखिरी फिल्म सेंसर थी जो 2001 में रिलीज हुई थी।

उन्होंने बाद में इस्लाम कुबूल कर लिया था और नैरोबी में जाकर रहने लगीं थीं। इस दौरान वह एक गुमनाम सी जिंदगी जी रही थीं। इससे पहले वह दुबई की एक नामी रियलस्टेट कंपनी और होटल में बतौर मैनेजर काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन

ब्यॉयफ्रेंड को पहले भी हो चुकी जेल

Former Bollywood Actress Mamta Kulkarni Arrested in Nairobi for Drug Trafficking

खबर यह भी है ममता कुलकर्णी के ब्यॉयफ्रेंड विक्की को भी ड्रग तस्करी के लिए दुबई में 25 साल की जेल हो चुकी है। 1997 में विक्की से जेल में मुलाकात के बाद ममता मी‌डिया की सुर्खियों में आई थीं।

हालांकि विक्की को लेकर खबर यह भी है कि जेल में उसके अच्छे व्यवहार को देखते हुए सजा को 25 से घटाकर 15 साल कर दिया गया था और 52 साल की उम्र में विक्की पिछले साल 15 नवंबर को रिहा हो गया था।

विक्की जब जेल में था तब उसने इस्लाम कुबूल कर लिया था और बाहर आने के ‌बाद ममता से शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों लोग नैराबी में रह रहे थे जहां ड्रग तस्करी में फिर से गिरफ्तार कर लिया गया गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed