{"_id":"9e0e3050-3307-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"forme-chief-secretary-of-uttar-pradesh-neera-yadav-sentenced-for-3-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव को 3 साल की कैद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव को 3 साल की कैद
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Nov 2012 06:01 PM IST
विज्ञापन
नोएडा भूखंड आवंटन घोटाल में सीबीआई की विशेष अदालत ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। 1994 में जब यह घोटाला हुआ था नीरा नोएडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी थीं। इस मामले मे एक अन्य आईएएस अधिकारी राजीव कुमार को भी सजा सुनाई गई है। अदालत ने दोनों पर 50-50 हजार रुपए को जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
इस मामले में नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने नीरा यादव पर भूखंड आवंटित करने में अनियमितताएं बरतने के आरोप की जांच की थी और रिपार्ट दर्ज की। सीबीआई ने कोर्ट में दो अलग-अलग चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
एक चार्जशीट नोएडा प्राधिकरण की पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी व उप्र की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव व एक आईएसएस अधिकारी राजीव कुमार को आरोपी बनाया गया था। राजीव उस समय उप कार्यपालक अधिकारी थे। दूसरे मामले में नीरा यादव पर अपनी पुत्रियों के लिए भूखंड आवंटित करने में अनियमितताएं बरतने का आरोप है।
विज्ञापन